फोटोग्राफी एंड फिल्म मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने की इच्छा रखनेवाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मारवाड़ी कॉलेज में इसी सेशन से दो प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई होगी। पहला डिप्लोमा कोर्स इन डिजिटल फोटोग्राफी एंड डिजिटल फिल्म मेकिंग कोर्स है। दूसरा पीजी इन फैशन डिजाइनिंग कोर्स है। पहला डिप्लोमा कोर्स है, जो एक वर्ष का है। दूसरा डिग्री कोर्स है, जो दो वर्ष का होगा।
शनिवार को प्रिंसिपल डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें नए कोर्स शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैठक में प्रो. आरके भारती, डॉ. विजय सिंह, एचपी बियानी, डॉ. सुशील अंकन, गोकुल मेहता, जी अभिनव, डॉ. बीबी लाल, डॉ. स्नेह प्रभा महतो थे। एकेडमिक काउंसिल के सदस्य सह आरयू के साइंस डीन डॉ. ज्योति कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।
बैकलॉग क्लियर होगा होगी ऑफलाइन परीक्षा
यूजी-पीजी फाइनल सेमेस्टर में पास स्टूडेंट्स का बैकलॉग क्लियर करने के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hiQwNH






No comments:
Post a Comment