Breaking

Thursday, December 3, 2020

हादसे में घायल होने के 22 दिन बाद चंद्रदेव की मौत

थाना क्षेत्र के विलयती खैर गांव निवासी चंद्रदेव सिंह की मौत रांची रिम्स में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विलयती खैर निवासी राम रेस सिंह के मझले बेटे चंद्रदेव सिंह (30 वर्ष) की मौत दुर्घटना में घायल होने के 22 दिनों के बाद रांची रिम्स में हुई है। विदित हो कि आज से 22 दिन पहले विलयती खैर में एक ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हुआ था। जिससे चंद्रदेव सिंह बुरी तरह घायल हो गया था।

आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा के डॉक्टरों ने रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया था। रांची रिम्स का डॉक्टर के अनुसार चंद्रदेव सिंह की पीठ के पीछे रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। जिससे उन्हें ऑपरेशन करने की सख्त जरूरत थी।

फिर परिजनों ने किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर ऑपरेशन कराने को सोचा। तीन दिसंबर को डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने का समय दिया गया था, परंतु 2 दिसंबर को ही दिन के 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। उनके शव को एंबुलेंस द्वारा रात्रि 8:00 बजे उन्हें अपने गांव लाया गया। इधर सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33EXrv6

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages