थाना क्षेत्र के रेजो गांव निवासी दिनेश यादव की अपहृत लड़की को अपहरणकर्ता के साथ मेराल पुलिस ने गुरुवार को धुरकी थाना क्षेत्र के धोबीनी गांव से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 29 नवंबर को रेजो गांव निवासी दिनेश यादव द्वारा अपनी लड़की का अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले के उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने पीएसआई पवन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ छापेमारी टीम का गठन किया। गठित छापेमारी टीम द्वारा अभियान चलाकर धुरकी थाना क्षेत्र के धोबिनी गांव से अपहरणकर्ता चंदन कुमार को लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
28 नवंबर को गढ़वा कॉलेज के लिए घर से निकली थी लड़की, नहीं लौटी वापस
गौरतलब हो कि उक्त मामले में दिनेश द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 28 नवंबर को उसकी लड़की गढ़वा कॉलेज के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वह लौट कर घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की का कोई अता पता नहीं चला तो लड़की के पिता दिनेश यादव द्वारा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया।
लड़की के पिता दिनेश ने पुलिस को जानकारी दी कि उक्त लड़की की शादी 1 साल पहले भवनाथपुर थाना क्षेत्र के माईधीया गांव में तय की गई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी नहीं हो सकी। होने वाले दमाद के माध्यम से पता चला कि उसके बहनोई द्वारा ही उस लड़की को अपहरण कर लिया गया है। एक अन्य सूत्र से दिनेश यादव को पता चला कि अपहरणकर्ता धुरकी थाना क्षेत्र के माईधीया के चंदन यादव ने अंबिकापुर जाने वाली रॉयल बस पर लड़की को बिठाया गया था।
इतना सुराग मिलने के बाद पीएसआई पवन कुमार ने लड़की की सगाई के बाद का मोबाइल कॉल को खंगाला जिसके बाद सुराग मिलता गया। मोबाइल कॉल से स्पष्ट हुआ कि लड़की और चंदन यादव के बीच प्यार परवान चढ़ा और विगत 28 नवंबर को लड़की का अपहरण कर लिया गया। अहम जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सघन अभियान चलाकर उक्त आरोपी को लड़की से गिरफ्तार
कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37vqrXi






No comments:
Post a Comment