लोयाबाद में शनिवार की रात एक मकान और चार दुकानों का ताला तोड़कर कुल दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात, अन्य कीमती सामान और नकदी की चोरी हो गई। मेन रोड के किनारे धनंजय के घर और ज्ञान गंगा पुस्तकालय के 12 ताले तोड़ डाले गए। वहां से सोने की दो पीस चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कनबाली और दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए नकद तथा एक स्मार्टफोन की चोरी हो गई। रात में घर खाली था। धनंजय धनबाद स्थित अपने दूसरे घर में था। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए युवक ने एक सप्ताह पहले थानेदार को तबादला करा देने की धमकी दी थी।
इधर, पोस्टऑफिस के सामने भुवनेश्वर चाय दुकान का ताला तोड़ चोरों ने करीब 25 किलो चीनी और 250 रुपए नकद चुरा लिए। तिलक रवानी की दुकान से 100 रुपए, बिस्किट व अन्य सामान चोरी कर ली। एकड़ा कारखाने के सामने शिवप्रकाश यादव की चाय दुकान से चोर गल्ला में रखे चांदी के 4 सिक्के और 150 रुपए ले गए।
लोयाबाद चैंबर ने पुलिस की सक्रियता पर उठाए सवाल
थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरियों से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोयाबाद चैंबर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष प्रकाश नोनियां और सचिव सुनील पांडेय ने प्रशासन से चोरों को पकड़ने, पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा निवासियों की संपत्ति की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।
लोयाबाद के इलाके में चोरियों की जानकारी मिली है। जांच के क्रम में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
चुन्नू मुर्मू, थाना प्रभारी, लोयाबाद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TIt6j






No comments:
Post a Comment