Breaking

Sunday, December 27, 2020

साल के अंतिम रविवार पर स्टेशन रोड स्थित संत एंथोनी चर्च में हुआ पवित्र परिवार का अनुष्ठान, मसीहियों ने की विशेष प्रार्थना

साल के आखिरी रविवार पर स्टेशन रोड स्थित संत एंथोनी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गयाl प्रार्थना के बाद पवित्र परिवार का अनुष्ठान संपन्न हुआ। फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो ने बताया कि पवित्र परिवार का आशय बालक येसु, उनकी मां मरियम और पालक पिता जोसेफ से है। इन्हें ही आदर्श परिवार कहा जाता है।

संत एंथोनी चर्च में प्रभु का संदेश देते फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो

पवित्र परिवार अनुष्ठान का उद्देश्य परिवार के आदर्शों को अपनाना और अपने जीवन में ढालना है। उन्हाेंने कहा कि परिवार में बच्चों का कर्तव्य है माता-पिता की सेवा करना, उनकी आज्ञा का पालन करना और बुढ़ापे में उनका सहारा बनना। माता-पिता का भी कर्तव्य है बच्चों के बीच प्यार, समय देना और उनके लिए उदाहरण बनना। अगर एक भी परिवार इस आदर्श को अपनाता है, तो माना जाता है कि कलीसिया की एक इकाई ने पवित्र परिवार के आदर्शों को अपनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Holy Sunday ritual took place in St. Anthony Church on Station Road on the last Sunday of the year, special prayers by Christians


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hox2aA

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages