Breaking

Monday, December 28, 2020

अगले साल स्कूलों में 60 दिन तक छुट्टी, लेकिन गुरुगोविंद सिंह, बिरसा मुंडा जयंती व बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश नहीं

डीएसई ने प्राथमिक, मध्य विद्यालय व उर्दू स्कूलों में 2021 की अवकाश तालिका जारी की है। कुल 60 दिन का अवकाश दिया है। सबसे लंबा अवकाश 19 दिन का ग्रीष्मावकाश है, जाे 15 मई से 5 जून तक है। शीतावकाश 6 दिन का हाेगा। इस बार बिरसामुण्डा जयंती पर 15 नवंबर, गुरुगोविंद सिंह जयंती (5 जनवरी), सुभाष चंद्र बाेस जयंती (23 जनवरी), बुद्ध पूर्णिमा (26 मई) पर भी अवकाश नहीं है।

जबकि राज्य सरकार के कैलेंडर में सुभाषचंद्र बाेष जयंती, बुद्ध पूर्णिमा व बिरसा मुंडा जयंती पर भी अवकाश रहेगा। प्रारंभिक विद्यालयाें के अवकाश की घाेषणा स्थानीय स्तर पर हाेती है। इसमें यह देखा जाता है कि किस सोसाइटी के कितने लाेग हैं। उसके अनुसार उनके त्याेहार पर अवकाश दिया जाता है। जमशेदपुर में सिख समाज के बड़ी संख्या में लाेग हैं। गुरुगोविंद सिंह जयंती पर अवकाश नहीं देने से उनमें नाराजगी है।
समय के अनुसार बदलेगा का स्कूल का टाइम

अवकाश तालिका में विद्यालय खुलने का समय भी दिया है। इसके तहत मार्च व जुलाई से अक्टूबर तक विद्यालय सुबह 8 से दाेपहर 2 बजे तक, जबकि शनिवार काे सुबह 8 से 11.30 बजे चलेगा। नवंबर से फरवरी तक व सुबह 9 से दाेपहर तीन बजे तक चलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 days holiday in schools next year, but no holiday on Gurgovind Singh, Birsa Munda Jayanti and Buddha Purnima


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOCVnO

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages