Breaking

Thursday, December 3, 2020

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर, केंद्र के पैसे का हिसाब दे झारखंड सरकार

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सुभाष सरकार ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचौलिए हावी हैं। खनिज संपदा की लूट मची है। सर्वत्र नकारात्मक वातावरण है। लूट का पैसा सरकार में शामिल लोगों तक पहुंच रहा है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए डाॅ. सुभाष ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास योजनाओं के लिए राज्य को पैसे की कमी नहीं होने दी है, परंतु यह सरकार पैसे का बहाना बनाती रहती है। उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दे पाती। राज्य सरकार को केंद्र से भेजी गई राशि का हिसाब देना चाहिए।

करप्शन प्रैक्टिस बढ़ा, ऊपर तक उगाही : बाबूलाल

भाजाप विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में विकास कार्य ठप है। लूट खसोट जारी है। उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। बालू घाटों पर लूट मची है। करप्शन प्रैक्टिस बढ़ा है। नीचे से ऊपर तक उगाही हो रही।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- सरकार की नाकामियों के खिलाफ होगा आंदोलन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि महागठबंधन अब ठगबंधन साबित हो चुका है। हम सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी को लेकर सड़क पर आंदोलन करेंगे। भाजपा राज्य को लुटते और बर्बाद होते हुए नहीं देख सकती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jharkhand government accounts for corruption in the state, accounts of central money


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36BlGMm

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages