Breaking

Saturday, January 2, 2021

6 डिसमिल जमीन के लिए भांजा ने मामा की पत्थर से कूचकर की हत्या, दो गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

करमटोली स्थित यंग हीरा नागपुर क्लब माेहल्ला में शुक्रवार की देर रात चचेरे भांजे ने 6 डिसमिल जमीन के विवाद में अपने मामा का ही पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आरोपी भांजा के एक दाेस्त ने भी साथ दिया। मृतक का नाम साेनू टाेप्पाे है। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आराेपियाें में सुमेश लकड़ा और आशीष टाेप्पाे का नाम शामिल है।

लालपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एक जनवरी की देर रात साेनू नीचे कोचा स्थित मैदान में आम पेड़ के नीचे बैठकर दोनों आराेपियाें के साथ शराब पी रहा था। इसी दाैरान किसी बात काे लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी सुमेश ने साेनू काे एक पत्थर से मार दिया। साेनू गाली-गलाैज करने लगा, जिसके बाद दोनों ने मिलकर बड़े पत्थर से साेनू की सिर कूच दिया।

हत्या कर अपने-अपने घर जाकर साे गए थे आराेपी

आरोपी सुमेश, आशीष

​​​​​​​गिरफ्तार दोनों आराेपियाें ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि साेनू की हत्या करने के बाद देर रात दोनो अपने-अपने घर चले गए थे। सुबह में जब माेहल्ले में लाेगाें काे साेनू के हत्या की जानकारी मिली ताे वे दोनों भी वहां पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही मृतक के भाई ने सुमेश और आशीष पर शक जाहिर की। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कि तो संलिप्तता स्वीकारी।

शिकायत पर पुलिस ने पहल की होती तो बच जाती जान

मृतक का भाई प्रकाश टाेप्पाे ने बताया कि उसका एक भी चचेरा भाई नहीं है। चचेरी बहन की शादी हाे चुकी है। जीजा भैयाराम लकड़ा नेतरहाट में वन विभाग में कार्यरत हैं। बहन नेतरहाट में भी घर बना चुकी है। चेचरा भांजा समेश करमटाेली स्थित घर में ही रहता है। बहन-जीजा भी आना-जाना करते हैं। 12 डिसमिल की जमीन पर सुमेश व उसकी मां दावा पेश करती थी और 6 डिसमिल की हिस्सेदारी मांगती थी। पिछले कुछ माह से जमीन काे लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी मामला थाना पहुंच चुका था। 4 जनवरी काे स्थानीय लाेगाें के साथ बैठक हाेने वाली थी, ताकि विवाद खत्म हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक सोनू टोप्पो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o42gGl

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages