Breaking

Saturday, January 2, 2021

स्नातक पास बेरोजगार युवक ने लगाई फांसी, पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद, सुसाइड नोट में लिखा- साॅरी मां

डोरंडा थाना क्षेत्र के किलबर्न कॉलोनी स्थित साई अपार्टमेंट में रहने वाले बीकॉम पास एक बेरोजगार युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार 2.30 बजे की है। मृतक नेहाल कुमार (24) ने पिछले साल बीकॉम की परीक्षा पास की थी। बड़े भाई और मां के साथ वह घर में रहता था। शनिवार को उसका बड़ा भाई जो जैप वन में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। 10.30 बजे ऑफिस चला गया। नेहाल घर में अकेले था।

दिन के करीब 12 बजे वह रस्सी लेकर उपर अपने फ्लैट में जा रहा था। उसी दौरान अपार्टमेंट में गार्ड की पत्नी ने उसे टोका की इतनी मोटी रस्सी लेकर उपर क्यों जा रहे हो। नेहाल ने कहा कि वह कपड़ा सुखाने के लिए रस्सी उपर लेकर जा रहा है। इसके बाद वह कमरे में गया और पंखे से फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी तब मिली जब जैप से उसका बड़ा भाई वापस घर आया। पुलिस को उसके कमरे से एक डायरी मिला, जिसमें सिर्फ लिखा हुआ था कि सारी मां।

काम नहीं मिलने से पति-पत्नी में विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी

बीआइटी मेसरा थाना क्षेत्र स्थित रूदिया गांव में शुक्रवार की दाेपहर पत्नी ने पति से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का नाम लीला देवी है। वह मूल रूप से बेड़ाे की रहने वाली थी। लीला पति महादेव लाेहरा के साथ रूदिया गांव में किराए के घर में रहती थी। पत्नी एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती थी। जबकि, पति मजदूरी का काम करता था। पति काे पिछले कुछ दिनाें से काम नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हाे चुकी थी। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हाेता रहता था। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/387Ic0c

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages