Breaking

Friday, July 10, 2020

महिला ने फोन करने से मना किया, घर में घुसकर दुष्कर्म

दुधावा थानांतर्गत ग्राम शामतरा के युवक ने अपने ही गांव की महिला के पास फोन करता था और सामान्य बात करता था। इसी बीच जब महिला ने उसे फोन से करने से मना किया तो युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुधावा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
20 अप्रैल 2020 को महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने 9 जुलाई को दुधावा थाने में पहुंचकर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक शामतरा का बिदेराम मरकाम (29) पिता छन्नु लाल महिला के नंबर पर पहले मैसेज करता था और बाद में दोनों की सामान्य बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे आरोपी पीड़िता के साथ इधर उधर की बात करने लगा। वहीं फोन नहीं करने पर भी गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
20 अप्रैल को आरोपी युवक बिदेराम महिला के घर में रात के दौरान घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 504, 376 का मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman refuses to call, rapes in house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ALScOL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages