Breaking

Wednesday, September 16, 2020

विशेष रैपिड जांच अभियान, 11663 लोगों की जांच 401 पॉजिटिव, 6 मौत 80 मरीज संक्रमणमुक्त होकर अपने घर वापस लौटे हैं

जिला प्रशासन ने विशेष रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान चलाया। इसके तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों में रैंडम लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। कुल 11,663 लोगों की जांच हुई। इनमें 238 लोग पाॅजिटिव मिले। कुल जांच में 2.04 प्रतिशत कोरोना पाॅजिटिव मिले। इस जांच में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में 3435 में 71 पाॅजिटिव निकले। सबसे कम जुगसलाई क्षेत्र में 992 की जांच हुई, जिसमें मात्र 9 संक्रमित मिले। वहीं दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल 401 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।

80 मरीज संक्रमणमुक्त होकर अपने घर वापस लौटे हैं। कुल 6 की मौत हुई है, इनमें 4 पूर्वी सिंहभूम के हैं, वहीं एक आदित्यपुर और दूसरा नोवामुंडी का रहने वाला है। मरने वालों में जुगसलाई निवासी 70 वर्षीय पुरुष, बर्मामाइंस की 75 वर्षीय महिला, गोलमुरी की 65 वर्षीय एक महिला, बिष्टुपुर में 35 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं आदित्यपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी मौत हुई।

अब तक 10,972 पॉजिटिव 8061 संक्रमण मुक्त हुए
जिले में कुल संख्या 10,972 हो गई है। संक्रमण से 8,061 लोग मुक्त हुए हैं। 2631 एक्टिव मरीज है। रिकवरी रेट 76.3 प्रतिशत है, जबकि मृत्युदर 2.6 प्रतिशत है।

130 रेल कर्मियों की हुई जांच, सात पॉजिटिव
दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल मुख्यालय के आदेश पर 130 लोगों की जांच की गई, जिसमें सात रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special Rapid Investigation Campaign, Investigation of 11663 people 401 positive, 6 deaths 80 patients have returned home after getting free from infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RypiXh

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages