बिरसानगर वन बी में रहने वाले युवक सरदुल सिंह को तेलंगाना के करीमनगर की एक शादीशुदा महिला का अपहरण करने के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला को भी पुलिस ने युवक के घर से बरामद किया है। महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेलंगाना की पुलिस ने दोनों का पता लगाया, जिसके बाद बिरसानगर पुलिस के साथ मंगलवार की देर रात तेलंगाना पुलिस ने युवक के घर में छापेमारी की।
महिला के परिजन भी पुलिस के साथ यहां आए थे। तेलंगाना के करीमनगर में महिला के अपहरण के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 10 सितंबर को युवक ने महिला का अपहरण किया था। दोनों को बिरसानगर थाना में रखा गया है। कोर्ट में प्रस्तुत कर बुधवार को पुलिस दोनों को तेलंगाना ले जाएगी। आरोपी युवक घर-घर टिफिन पहुंचाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार, युवक की महिला से दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इस दौरान युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। 10 सितंबर की रात युवक ने तेलंगाना से महिला का अपहरण किया। यहां से सड़क मार्ग से वह हैदराबाद पहुंचा था। 11 सितंबर को महिला को लेकर वह अपने घर आया। युवक के परिजनों काे महिला के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। महिला दो बच्चों की मां है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfliHp
No comments:
Post a Comment