Breaking

Tuesday, December 29, 2020

यूथ पार्लियामेंट में गढ़वा के कॉलेज छात्रों ने लिया हिस्सा

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज इकाई, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट-2021 का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशिका रीता भगत और उप निदेशिका हनी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने के लिए धन्यवाद वह शुभकामनाएं दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी ने बताया कि आज के इस जिलास्तरीय यूथ पार्लियामेंट समारोह में गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम तीन स्तरों पर आयोजित है।

प्रथम स्तर जिला स्तर तथा इसके पश्चात राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर। आज के जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए पूरे झारखंड में चार केंद्रों में से एक केन्द्र पलामू जिला को बनाया गया था जिसमें गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा एवं पलामू का ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। गढ़वा जिले के आयोजित डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियोंट कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक मंडली में अंकुर, रिसर्च स्कॉलर, डाॅ. दिलीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, एमके काॅलेज पांकी, सैयद शहबाज तौफीक, स्वतंत्र फिल्म लेखक, प्रो. आलोक रंजन, पलामू, प्रो. किरण कुमारी, सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा शामिल थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उन्नत भारत अभियान समुदायों की शक्ति का फैलाव एवं उनके उत्थान के लिए प्रौद्योगिकी तकनीकों का प्रयोग, जन जनसामान्य हेतु ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं को बंधन मुक्त करना, शून्य बजट किसानों के लिए वरदान विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सतीश तिवारी ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nZXF8a

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages